Top News
Next Story
Newszop

Grah Gochar : बुध-गुरु की दृष्टि से इन राशियों को होगा अपार धन लाभ

Send Push

Guru Shani Kendra Drishti: 18 सितंबर से बुद्धि, विवेक, वाणी और व्यापार से लाभ के स्वामी ग्रह बुध और ज्ञान, धन, विवाह, संतान के स्वामी ग्रह बृहस्पति एक-दूसरे से 90° पर यानी समकोणीय अवस्था में अपनी चाल चलेंगे।

ज्योतिष शास्त्र में बुध-गुरु के इस संयोग से राशियों पर पड़ने वाली दृष्टि को ‘केंद्र दृष्टि’ कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष के इन दो बेहद शुभ ग्रहों की समकोणीय अवस्था का असर 3 राशियों पर सबसे अधिक होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

Guru Shani Kendra Drishti:  मिथुन राशि


मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध-गुरु की केंद्र दृष्टि लाभदायक रहने के योग दर्शा रहा है। इस राशि के जातकों के बुद्धि और ज्ञान में परिपक्वता आएगी। शिक्षा से जुड़े लोगों के लेखन और बोलने की कला में निखार आएगा। नौकरीपेशा जातकों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, साथ ही आपके अधिकार क्षेत्र में विस्तार हो सकता है। हर प्रकार के रिश्तों के लिए यह समय बेहद शुभ है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। सिंगल लोगों के नए रिश्ते बनने की संभावना है।


Guru Shani Kendra Drishti:  सिंह राशि


बुध-गुरु की केंद्र दृष्टि के शुभ असर से सिंह राशि के जातकों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। बुद्धि और निर्णय लेने की क्षमता में संतुलन आएगा। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सोशल मीडिया मार्केटिंग से नए ग्राहक मिलेंगे, व्यापार में वृद्धि होगी। उद्योग-धंधों में नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। लाइफ पार्टनर की मदद से आपकी आमदनी में इजाफा होगा, संबंधों में मजबूती आएगी।

Guru Shani Kendra Drishti:  धनु राशि


धनु राशि वाले जातकों के लिए यह समय यात्रा और ज्ञान प्राप्ति के लिए अनुकूल बेहद अनुकूल साबित हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों में भी आप बेहद ऊर्जावान और उत्साही बने रहेंगे। स्टूडेंट जातकों को उच्च शिक्षा (Higher Education) में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। नए व्यापारिक सौदे होने की संभावना है, जो बेहद लाभकारी रहेगा। लव लाइफ में आप अपने पार्टनर के साथ और अधिक करीब आएंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Loving Newspoint? Download the app now